Punjab Amritsar Terror Module Busted : पंजाब की अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस मामले में बिहार से बीकेआई के तीन गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। इसे लेकर पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत बिहार से बीकेआई के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वे नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढे़ं : अमृतसर में भीषण विस्फोट! मंदिर के बाहर बाइक सवार 2 युवकों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV फुटेज वायरल
बिहार से तीनों आरोपी गिरफ्तार
डीजीपी ने आगे कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में बिहार के मधेपुरा के कुमारखंड पुलिस स्टेशन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। हाल ही में इन लोगों ने एक ऑपरेशन में बरामद किए गए ग्रेनेड और हथियार पहले पहुंचाए थे। गिरफ्तार किए गए लोग अमृतसर के खंडवाला और छेहरट्टा इलाकों में रहते हैं और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए वापस लाया जा रहा है।
राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास : DGP
उन्होंने इस एक्शन के बाद कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रही है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गिरफ्तार गुर्गों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करेगी और बीकेआई का अगला क्या प्लान है? इसका भी पता लगाया जाएगा।
यह भी पढे़ं : शिवसेना नेता के हत्यारोपियों का 24 घंटे में एनकाउंटर, मोगा में हुई थी मंगत राम की हत्या
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
19 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines