शिवसेना नेता के हत्यारोपियों का 24 घंटे में एनकाउंटर, मोगा में हुई थी मंगत राम की हत्या

पंजाब के मोगा में शिवसेना लीडर मंगत राम की हत्या से सनसनी फैल गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है।

Mangat Ram Manga Punjab Police

Punjab Police encounter Shivsena Mangat Ram Murder: पंजाब के मोगा में बीते दिन शिवसेना लीडर मंगत राम मंगा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। मुक्तसर साहिब में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग देखने को मिली है। इस मुठभेड़ में 3 आरोपियों को गोली लगी और वो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

मुक्तसर साहिब में छिपे थे आरोपी

सूत्रों की मानें तो मंगत राम के आरोपी पुंजाब के मुक्तसर साहिब में छिपे थे। ऐसे में आरोपियों को पकड़ने के लिए CIA स्टाफ मोगा और मलोट ने साझा ऑपरेशन चलाया। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच तगड़ी मुठभेड़ देखने को मिली। दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हुई और फिर तीनों आरोपियों को गोली लग गई।

तीनों आरोपी घायल

दरअसल पुलिस शिवसेना नेता के कत्ल के आरोप में सभी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। ऐसे में पुलिस को देखते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपियों को गोली लगी और तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कैसे गई मंगत की जान?

बता दें कि पंजाब के मोगा में कुछ बदमाशों ने शिवसेना नेता मंगत राम मंगा को सरेआम गोलियों से भून डाला था। मंगत अपनी स्कूटी से दूध लेने निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मंगत पर गोली चलाई और यह गोली 12 साल के बच्चे को जा लगी। इसके बाद मंगत अपनी स्कूटी छोड़कर भाग निकले और एक दरवाजे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। तभी बदमाशों ने पीछे से उनपर फायरिंग कर दी। मंगत को मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाजार में चक्का जाम

इस घटना के बाद से मोगा में बुरे हालात देखने को मिल रहे हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 5 घंटे तक बाजार में चक्का जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की शिनाख्त की और भागने की कोशिश करने पर उनका एनकाउंटर कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ