अमृतसर में भीषण विस्फोट! मंदिर के बाहर बाइक सवार 2 युवकों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV फुटेज वायरल

पंजाब के अमृतसर में मंदिर के बाहर ग्रेनेड अटैक हुआ है। इस घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 युवकों को एक चीज फेंकते हुए देखा गया है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Grenade Blast

Grenade Blast

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में आज सुबह एक हिंदू मंदिर के बाहर धमाका हुआ। बाइक सवार 2 युवकों ने खंडवाला इलाके में ठाकुर शेरशाह सूरी रोड पर बने ठाकुरद्वारा मंदिर के बाद ग्रेनेड फेंककर विस्फोट किया। हमले के दौरान मंदिर के पुजारी अंदर ही थे। इस हमले की एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें बाइक सवार 2 युवक नजर आ रहे हैं।

उनके हाथ में एक झंडा भी दिखा। वे बाइक रोककर मंदिर के बाहर खड़े होते हैं और एक चीज फेंककर फरार हो जाते हैं। उनके जाते ही जोरदार धमाका हो जाता है। वारदात रात के करीब साढ़े 12 बजे अंजाम दी गई। अमृतसर पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कौन थे? यह किस तरह का हमला था और क्यों किया गया था?

विज्ञापन

 

धमाके की आवाज से टूटे शीशे-खिड़कियां

एक वकील किरणप्रीत सिंह ने धमाके की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे 2 लोग बाइक पर आए। ठाकुर द्वार मंदिर के बाहर रुके। रेकी की और मंदिर पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों पर भी इसका असर पड़ा। उनकी खिड़कियां और सब कुछ टूट गया। पुलिस मौके पर पहुंची औ सबूत जुटाए, जिनके अनुसार, यह एक ग्रेनेड अटैक था। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मंदिर के पुजारी भी बाहर आए। हालांकि विस्फोट से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस धमाके से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

नवंबर 2024 से लगातार हो रहे हमले

  • 24 नवंबर 2024 को अजनाला थाने को IRD लगाकर उड़ाने का प्रयास किया गया था।
  • 26 नवंबर 2024 को अमृतसर में ही 6 महीने से बंद पड़ी पुलिस चौकी के बाहर हैंड ग्रेनेड से धमाका किया गया।
  • 2 दिसंबर 2024 को नवांशहर में काठगढ़ पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है, लेकिन फटा नहीं।
  • 4 दिसंबर 2024 को मजीठा थाने में रात को जोरदधार धमाका हुआ था, जिसमें 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
  • 12 दिसंबर 2024 को बटाला के थाना घनिए के बांगर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन फटा नहीं।
  • 17 दिसंबर 2024 को अमृतसर में रिहायशी इलाके इस्लामाबाद में पुलिस थाने में सुबह 3.10 बजे धमाका हुआ।
  • 19 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के गांव बख्शीवाल में 20 दिन पहले ही बंद की गई पुलिस चौकी में धमाका हुआ।
  • 20 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के गांव वडाला के बांगर में बंद पुलिस चौकी में धमाका हुआ।
  • 9 जनवरी 2025 को अमृतसर की गुमटाला चौकी पर ग्रेनेड अटैक हुआ।

इसके बाद अब तक कई हमले पंजाब में अलग-अलग जगहों पर हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ