हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमृतपाल सिंह के समर्थकों में अमृतसर में जमकर मचाया उत्पात, पुलिस पर किया पथराव

विज्ञापन

Amritsar: खालिस्तान समर्थक और श्वारिस पंजाब देश् समूह के स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पंजाब के अमृतसर में जमकर उत्पात मचाया। अमृतपाल सिंह के समर्थक लवप्रीत तुफान की गिरफ्तारी के विरोध में खालिस्तान समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए थे।

तलवारों, लाठियों और बंदूकों से लैस होकर आए समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव भी किया। अजनाला थाने में घुस गए।

बता दें कि हाल ही में अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर अपहरण, चोरी और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1628679905981648902?cxt=HHwWjMDSjdrvnZotAAAA

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिखाए थे तेवर

अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में अमृतपाल, उसके साथी तूफान सिंह समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इन लोगों ने अमृतपाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्प्णी करने वाले एक युवक को किडनैप करने के बाद उसे बुरी तरह पीटा था। इसी केस में पुलिस ने तूफान सिंह को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

इससे अमृतपाल भड़क गया और उसने गुरुवार को अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी।

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी तीखे तेवर दिखाते हुए हश्र इंदिरा गांधी की तरह करने वाली बात कही थी, लेकिन बीते कल ही उन्होंने इस पर यू-टर्न ले लिया और कहा कि अमित शाह उन्हें मरवाना चाहते हैं, वाली बात कह दी। वहीं उन्होंने घोषणा की थी कि आज वह अजनाला में अपने समर्थकों के साथ धरना देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola