Amity Law School Special Session, मोहाली: पंजाब के एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिटी लॉ स्कूल ने एक स्पेशल सेशन आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा आम जनता दी जाने वाले अनेक मुफ्त कानूनी सेवाएं और पीड़ितों के लिए मुआवजे की योजनाओं के बारे में बताया। इतना ही नहीं जीवन में कानूनी जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के बारे में भी जानकारी दी।
कई न्यायिक अधिकारी शामिल
इस स्पेशल सेशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं मोहाली के सह सदस्य सचिव मनजिंदर सिंह और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सह सचिव बलजिंदर सिंह मान सहित कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। जिन्होंने कॉलेज के बच्चों को अहम जानकारियां दीं।
एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति
पंजाब के एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर के कोहली ने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों और उपस्थित लोगों को कानूनी सेवा प्राधिकरणों से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं के बारे में शिक्षित करना था। एमिटी लॉ स्कूल छात्रों के लिए अवसर पैदा करके कानूनी प्रतिभाओं को उभारने और कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: तस्करों ने अपनाया नया हथकंडा, चिट्टा के नाम पर बेच रहें पैरासिटामोल का पाउडर
दोनों सम्माननीय वक्ताओं ने मनजिंदर सिंह और बलजिंदर सिंह मान ने अपने संबोधन में जरूरतमंद लोगों को सहायता और न्याय प्रदान करने के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस सेशन के दौरान, उपस्थित लोगों को इस बात की व्यापक समझ प्राप्त हुई कि कैसे कानूनी सेवा प्राधिकरण गवाहों के लिए कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करती हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines