Amit Shah Punjab Visit Cancelled, फिरोजपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा रद्द हो गया है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान ने एक खास वजह बताते हुए उनके इस दौरे को रद्द किया है। हालांकि पार्टी नेतृत्व की तरफ से इसकी वजह मौसम की खराबी संबंधी चेतावनी बताई जा रही है, लेकिन दूसरी ओर राजनैतिक सूत्रों का कहना है कि यह तो सिर्फ बहाना है। पार्टी का पूरा फोकस अभी पंजाब पर है ही नहीं।
-
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी थी केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की जानकारी, अब प्रदेश महासचिव ने कहा-नहीं आएंगे
बता दें कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की जानकारी दी थी। जाखड़ ने बताया था कि अमित शाह 26 सितंबर को अमृतसर आ रहे हैं। वह यहां नॉर्थ जोनल की मीटिंग में भी शामिल होंगे। उधर, उम्मीद की जा रही थी कि अमित शाह पंजाबवासियों के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सुनील जाखड़ के बयान के मुताबिक अमित शाह फिरोजपुर पीजीआई का शिलान्यास करने आने वाले थे, लेकिन एक दिन बाद ही ये उम्मीदें उस वक्त धूमिल होती नजर आने लग गई, जब शाह का पंजाब दौरा रद्द हो गया।
यह भी पढ़ें: जस्टिस ट्रूडो को सौंपी थी 9 आतंकवादियों की लिस्ट…’, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा दावा
शनिवार को फिरोजपुर में पार्टी के प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़ हूरन ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए और पंजाब में बारिश और खराब मौसम के कारण हाईकमान ने अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया है। इसी असमंजस के बीच फिरोजपुर पीजीआई का शिलान्यास एक बार फिर टल गया।
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर और चंडीगढ़ की संपत्ति की जब्त
हालांकि अमित शाह के दौरे के रद्द होने के पीछे मौसम की खराबी को वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसको लेकर दूसरी तरह की बातें भी होने लग गई हैं। राजनैतिक सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि भाजपा अभी पंजाब में अपना कार्ड नहीं खेलना चाहती, क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नजदीक हैं। पूरा ध्यान वहीं पर दिया जा रहा है। बाकी रही बात फिरोजपुर पीजीआई के शिलान्यास का काम टलने की तो उसका क्या है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहीं भी बैठकर ऑनलाइन शिलान्यास कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines