भोपाल में होगा 7वां ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गतका टूर्नामेंट

Gatka Tournament in Bhopal: 8 मार्च से 11 मार्च तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें देशभर के लगभग 20 यूनिवर्सिटी की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी। खेल निदेशक डॉ. पंकज जैन ने कहा कि यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Dr. Anupam Choukse, Dr. NK Thapak, Dr. Pankaj Jain

डॉ. अनुपम चौकसे, डॉ. एनके थापक, डॉ. पंकज जैन

विज्ञापन

Gatka Tournament in Bhopal: अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका महिला एवं पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एयूआई) के बैनर तले 8 मार्च से 11 मार्च तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें देशभर के लगभग 20 यूनिवर्सिटी की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित

एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एलएनसीटी मध्य भारत के निजी विश्वविद्यालयों में अग्रणी संस्थान के रूप में जाना जाता है। वहीं, एलएनसीटी समूह के अध्यक्ष जय नारायण चोकसे ने कहा कि उच्च शिक्षा का यह संस्थान छात्रों के सर्वांगीण उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। इसके अलावा उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता और दूरदर्शी पाठ्यक्रम के प्रति यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

Advertisment

खेलों के लिए प्रोत्साहित

कुलपति प्रो. (डॉ.) एन.के. थापक ने कहा कि यह विश्वविद्यालय छात्रों के बीच एक जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देता है और हमारा परिसर सभी खेल प्रथाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित है। खेल निदेशक डॉ. पंकज जैन ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ-साथ खेल और पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करती है और हमेशा छात्रों को पढ़ाई में और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ