पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. वहीं, आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है. सोमवार को अकाली दल के पुराने नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख राजमहिंदर सिंह मजीठा आप में शामिल हो गए.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का आप में स्वागत किया. उनके साथ मजीठा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल भी मौजूद थे.
विज्ञापनमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और लोगों के हित में नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग वर्गों के लोग और नेता लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं.
विज्ञापनराजमहिंदर सिंह मजीठा के साथ इलाके की कई और जानी-मानी हस्तियां भी आप में शामिल हुईं. इनमें पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी आप में शामिल हुए. इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और सरकार के कामकाज पर पूरा भरोसा जताया.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई दी और एक्स पर लिखा, ‘आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक बहुत बड़ा और अहम जुड़ाव हुआ है. पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के संरक्षक स. राजमहिंदर सिंह मजीठा जी, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा जी और चीफ खालसा दीवान के मौजूदा सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा जी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज ‘आप’ परिवार में शामिल हुए हैं. मैं उनका पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं.
विज्ञापनयह भी पढ़ें : डिजिटल पंजाब: भगवंत मान सरकार की ई-नीलामी व्यवस्था से खत्म हुआ बिचौलियों का राज
पंजाब की बेहतरी के लिए ऐसे अनुभवी और सोचने वाले नेताओं के सपोर्ट से, ‘रंगला पंजाब’ बनाने के आपके सपने को और भी ज़्यादा मज़बूती मिलेगी. ‘आपकी सरकार’ पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार कोशिश कर रही है.’
विज्ञापन
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
17 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
23 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines