---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

भगवंत मान सरकार के लिए कृषि सबसे प्राथमिक क्षेत्र, धान सीजन से पहले किसानों हेतु बिजली संबंधी सभी प्रबंध पूरे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने धान सीजन के दौरान किसानों को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक निर्बाध बिजली सप्लाई देने की घोषणा की है. बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पीएसपीसीएल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने आगामी धान बुवाई सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के लिए धान सीजन संबंधी जारी शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी. यह व्यवस्था 1 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में लागू होगी. वहीं 5 जून से फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी. इसके अतिरिक्त 9 जून से लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी .

---विज्ञापन---

बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और धान सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पीएसपीसीएल राज्य में कृषि हेतु जारी प्रत्येक मोटर कनेक्शन को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के धान की रोपाई सुचारू रूप से कर सकें.

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

---विज्ञापन---

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि बिजली वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी के लिए पूरे राज्य में पीएसपीसीएल के अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ की समर्पित टीमें तैनात की गई हैं. फील्ड अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने तथा किसी भी प्रकार की खराबी, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं और अन्य तकनीकी दोषों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि धान रोपाई के दौरान किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए समर्पित कंट्रोल रूम तथा शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है. पीएसपीसीएल ने ट्रांसमिशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य बिजली ढांचे के आवश्यक रखरखाव कार्य भी पहले ही पूरे कर लिए हैं, ताकि मांग के इस सीजन के दौरान अनावश्यक बाधाओं से बचा जा सके.

---विज्ञापन---

बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों, विशेषकर कृषि क्षेत्र को आवश्यक बिजली उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने किसानों से बिजली का समझदारी से उपयोग करने और पीएसपीसीएल द्वारा जारी शेड्यूल का पालन करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसान भाईचारे के हितों की रक्षा और पूरे पंजाब में धान सीजन को सफल एवं सुचारू बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

First published on: May 25, 2026 04:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola