After Tomato Now Mushroom-Matar’s Rate Hike, बरनाला: पिछले कुछ महीनों से आम आदमी की रोसई से जहां टमाटर गायब थे। वहीं, अब मटर, मशरूम और फलियां रसई से धीरे-धीरे गायब हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही तो टमाटर के दाम 250 रुपये प्रति किलो से गिरकर 20 रुपये प्रति किलो पर आए थे। लेकिन अब मटर, मशरूम और फलियों के खुदरा दाम 100 रूपए प्रति किलो के पार पहुंच चुका है।
रसोई से गायब हुए मशरूम-मटर
मटर, मशरूम और फलियों की कीमत में आई इस तेजी से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इन दिनों मटर के खुदरा दाम 150 से लेकर 170 रूपये प्रति किलो तक हो गए है। वहीं, 120 रूपये प्रति किलो के भाव से फलियां बेची जा रही है। इसके अलावा मशरूम की कीमत 150 रूपये प्रति किलो हो गई है। बात करें अगर हरी सब्जियों कि मंडी में ज्यादातर सब्जियों के रेट 50 रुपये प्रति किलो के पार है।
यह भी पढ़ें: 26 को पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, नींव का पत्थर रखकर फिरोजपुर के लोगों को स्पेशल तोहफा देंगे
इस वजह से बढ़ रहें सब्जियों के दाम
वहीं, इन दिनों लगातार बढ़ रहे हरी सब्जियों के दाम को लेकर ये ही भी कहा जा रहा है कि वेडिंग सीजन की वजह से सब्जियों की मांग काफी बढ़ गई है। जिसकी वजह से सब्जियों के दाम में ये तेजी देखी जा रही हैं। सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान प्रदीप सिंगला ने बताया कि आसपास के स्थानीय किसानों द्वारा सब्जियों की फसल तैयार होकर मार्केट तक आने में 25 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद शायद सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिले, लेकिन फिलहाल वेडिंग सीजन की वजह से सब्जियों की मांग काफी बढ़ गई है।
एक वजह ये भी
मंडी के सब्जी कारोबारियों के बताया कि स्थानीय सब्जियों की आमद अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिसके कारण इन दिनों सब्जियों की आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश पर निर्भरता बढ़ गई है। इसका असर सीधे सब्जियों के दाम पर पड़ रहा हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
7 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines