---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली, फाजिल्का में अकाली लीडर से हुई थी तीखी बहस

Akali Leader Shot AAP Leader: पंजाब में अकाली नेता ने आज आम आदमी पार्टी के एक नेता को गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामा फाजिल्का में BDPO ऑफिस के बाहर हुआ था।

---विज्ञापन---

Akali Leader Shot AAP Leader: पंजाब के फाजिल्का जिले में आज आम आदमी पार्टी के एक नेता को गोली मार दी गई। वारदात शिरोमणि अकाली दल के नेता ने अंजाम दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। घायल आप नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वरिंदर सिंह बराड़ ने मामले की पुष्टि की है।

स्कूल की फाइल को परमिशन से जुड़ा विवाद

पुलिस अधिकारी बराड़ ने बताया कि पूर्व सांसद ज़ोरा सिंह मान के बेटे वरदेव सिंह नोनी मान फाजिल्का के BDPO ऑफिस आए थे। वे स्कूल से जुड़ी फाइल को मंजूर करने की मांग कर रहे थे, लेकिन BDPO ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया। इससे अकाली नेता नाराज हो गए और बाहर चले गए। बाहर आकर उनकी आम आदमी पार्टी के नेता मनदीप सिंह बराड़ से झड़प हो गई। तीखी बहसबाजी के बीच अकाली नेता वरदेव सिंह ने गोली चला दी, जो मनदीप सिंह बराड़ को लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया।

---विज्ञापन---

आप नेता की हालत नाजुक, रेफर किए गए

जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी आरोप लगाया कि गोली अकाली नेता वरदेव सिंह मान ने ही मारी है। घायल मनदीप सिंह बराड़ को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर उन्हें लुधियाना के जिला चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

First published on: Oct 06, 2024 02:16 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola