AAP विधायक की आखिरी FB पोस्ट में क्या लिखा? मौत का असली सच भी आया सामने

Gurpreet Gogi Death Inside Story: पंजाब के विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट पर चर्चा हो रही है। पुलिस इस फेसबुक पोस्ट के एंगल से भी केस की जांच कर सकती है। आइए जानते हैं कि उनकी पोस्ट में आखिर क्या लिखा था?

Gurpreet Gogi

Gurpreet Gogi

विज्ञापन

Gurpreet Bassi Gogi Last Facebook Post: पंजाब के लुधियाना जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विधायक गोगी की आखिरी फेसबुक पोस्ट की हो रही है, जिसमें बुड्ढा नाले और संत सीचेवाल का जिक्र है। वहीं दोषियों को सजा दिलाने की बात भी लिखी गई है। पुलिस इस फेसबुक पोस्ट के आधार पर भी मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:Video: BJP नेता की बदसलूकी का ऑडियो वायरल, सपा विधायक को धमकाने पर गिरफ्तार

विज्ञापन

गोगी ने क्या लिखा था पोस्ट में?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार रात को मौत हो गई। इससे पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और पर्यावरणविद् संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बुड्ढा नाले की साफ सफाई पर विचार विमर्श किया। शीतला माता मंदिर BRS का दौरा किया।

पुलिस और मंदिर प्रबंधन को आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मामले की जांच और त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर से बात की। बता दें कि गोगी ने मई 2022 में बुड्ढा नाला पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी, लेकिन अगस्त 2024 में काम में देरी का आरोप लगाते हुए आधारशिला तोड़ दी गई थी। इसी मामले का जिक्र फेसबुक पोस्ट में हुआ है।

विज्ञापन

सिर के आर-पार हो गई थी गोली

DCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि वे मामले का पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के साथ विधायक गोगी के घर पहुंचे और अस्पताल जाकर भी पूछताछ की। गोगी की पत्नी सुखचैन कौर ने बताया है कि गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे, इस दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी। गोली सिर के आर-पार हो गई थी।

विज्ञापन

उन्हें घायल अवस्था में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिस्टल 25 बोर का था, लेकिन विधायक की मौत किन हालातों में हुई, यह कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दिया जाएगा। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ