हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही छोड़ी पार्टी

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 40 विस चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची 'आप' ने बीते दिन ही जारी की थी. credit: x(jouramajra, mla_singh37945)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है. बीते दिन पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची पार्टी ने जारी की थी और आज 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी. दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जी हां, सनौर विधानसभा से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना विधानसभा से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस्तीफा आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों विधायक भाजपा जॉइन कर सकते हैं.

हालांकि दोनों के इस्तीफा देने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस्तीफों के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है. वहीं इन इस्तीफों का असर चुनाव में आप की स्थिति पर पड़ सकता है. हरमीत सिंह पठानमाजरा पिछले काफी समय से पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाए हुए थे. वहीं पार्टी में चल रहे विवाद के बीच उन्होंने पार्टी छोड़ने और इस्तीफा देने का फैसला किया. चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं चेतन सिंह जोड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस्तीफे

बता दें कि हरमीत सिंह पठानमाजरा का इस्तीफा पार्टी के लेटर हेड पर है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. जौड़ामाजरा के इस्तीफे वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. बता दें कि जौड़ामाजरा की नाराजगी उस समय खुलकर सामने आई थी, जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को पार्टी जॉइन कराई और समाना का हलका इंचार्ज घोषित कर दिया. वहीं पठानमाजरा और सरकार के बीच टकराव सितंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और नदी-नालों की सफाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे. इसके बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी और उनके हलके में पुलिस अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए थे.

विज्ञापन

पठानमाजरा के खिलाफ चल रही कार्रवाई

हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने का केस दर्ज हुआ था. पुलिस न कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था. फिर पटियाला की अदालत ने दिसंबर 2025 में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था. पठानमाजरा ने पुलिस केस और कार्रवाई को राजनीतिक बदला और साजिश करार देकर सरकार और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था. अब इस्तीफा देकर उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola