AAP Leader Chitra Sarwara, चंडीगढ़: हरियणा के आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा एक बार फिर से सुर्खियों में है। चित्रा ने फिर से हरियणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को आड़े हाथ लेते हुए उनसे कुछ सवाल किये हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने प्रदेश में बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदत्तर हालत को लेकर शिक्षा मंत्री से कुछ प्रश्न पूछे थे। जिसके जवाब में मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने राज्य के सरकारी स्कूल देखने का न्योता दिया था। जब आप ने उनके न्योते को स्वीकार कर लिया, तो अब वो टालामटोली कर रहे हैं।
न्योते दिये 4 दिन हो गए
चित्रा ने कहा कि मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा भेजे गए न्योते को आज 4 दिन पूरे हो गए है। लेकिन शिक्षा मंत्री ने अभी तक नहीं बताया कि हमे राज्य का कौन सा स्कूल दिखाने वाले है और न ही उन्होंने दिन, समय और स्थान के बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें: 20 लाख लोगों को अच्छी सेहत देगा ‘माता कौशल्या’ अस्पताल; उद्घाटन के बाद केजरीवाल ने दी भगवंत मान को बधाई
शिक्षा मंत्री ने साधी चुप्पी
आप नेता चित्रा ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री का न्योता स्वीकारने के बाद आप ने सुझाव दिया था कि क्यों न शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र का ही कोई स्कूल देख लिया जाए। इसके अलावा आप ने मंत्री जी से भेड़थल, महमूदपुर और लक्कड़भीलपुरा और तारनवाला के कुछ स्कूलों के नाम पूछे थे जिसे वो दिखाना चाहते हो। लेकिन न्योता देने के बाद से ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चुप्पी ही साध ली है।
चित्रा का शिक्षा मंत्री पर तंज
उन्होंने आगे कहा कि, कहीं शिक्षा मंत्री ने अपना न्योता वापस लेने के बारे में तो नहीं सोच रहे हैं या फिर उन्हें राज्य में ऐसा कोई सरकारी स्कूल मिल ही नहीं रहा है जिसे वो हमे दिखा सके। चित्रा ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते है कि शिक्षा मंत्री जल्द किसी स्कूल का नाम बताएंगे और उस स्कूल को देखाने के लिए ले जाएंगे। यदि शिक्षा मंत्री समय नहीं निकाल पा रहे तो आम आदमी पार्टी खुद जाकर हरियाणा के स्कूल देखेगी कि हरियाणा सरकार ने इस फील्ड में क्या काम किया है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
5 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
12 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
22 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines