Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वीमेन (UHW) में गुरुवार देर रात छात्राओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन जबरन बेदखली, पानी की सप्लाई बंद करने और अतिरिक्त शुल्क वसूली जैसे कदम उठाकर उन पर दबाव बना रहा है।
सेमेस्टर और NET परीक्षाओं के बीच प्रशासन ने दो ब्लॉकों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी और रीडिंग रूम से कुर्सियां तक हटा दीं। उनका आरोप है कि मई महीने में जबरन हॉस्टल खाली कराने की कोशिश की जा रही है, जबकि जून-जुलाई तक की फीस पहले ही जमा कराई जा चुकी है।
प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि 16 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हॉस्टल प्रोवोस्ट ने सुविधाएं बहाल करने और रहने की समयसीमा बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने हॉस्टल में रुकने वाली छात्राओं पर ₹450 प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी कर दिया।
छात्र संगठन All India Students' Association (AISA) ने आंदोलन का समर्थन करते हुए UHW प्रोवोस्ट के इस्तीफे, 24 घंटे पानी की आपूर्ति बहाल करने और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हॉस्टल में रहने की अवधि बढ़ाने की मांग की है।