हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब सरकार की कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मंत्री रवजोत सिंह का विभाग बदला

पंजाब सरकार ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है. रवजोत से लोकल बॉडी वापस ले लिया गया है और संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी विभाग दिया गया.

विज्ञापन

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी यानी नगर निकाय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं डॉ रवजोत सिंह को एनआरआई विभाग का प्रभार दिया गया है. सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय संतुलन कायम रखने के उद्देश्य से किए गए हैं. खास बात यह है कि यह सातवीं बार है जब मान सरकार ने मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है.

पंजाब कैबिनेट में बार-बार हो रहे बदलावों की वजह क्या है?

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल में लगातार बदलाव देखने को मिले हैं. कई मंत्रियों के विभाग बदले गए तो कुछ को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया. सरकार का मानना है कि परफॉर्मेंस के आधार पर जिम्मेदारियां तय करना जरूरी है. इसी नीति के तहत समय समय पर फेरबदल किया जा रहा है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इससे न सिर्फ प्रशासनिक क्षमता बढ़ती है बल्कि जनता को भी बेहतर शासन का संदेश जाता है.

यह भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण पंजाब के स्कूलों में 13 तक छुट्टियां, IMD के ताजा अलर्ट के बाद शिक्षामंत्री का ऐलान

विज्ञापन

जुलाई 2025 और सितंबर 2024 के बड़े फेरबदल

जुलाई 2025 में संजीव अरोड़ा को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया था. उसी समय कुलदीप सिंह धालीवाल को मंत्रिमंडल से हटाया गया और उनका एनआरआई विभाग अरोड़ा को सौंपा गया था. इससे पहले सितंबर 2024 में भी बड़ा बदलाव किया गया था. उस दौरान चेतन सिंह जौड़ामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया. उनकी जगह पांच नए चेहरों को सरकार में मौका दिया गया था. यह कदम सरकार में नई ऊर्जा लाने के तौर पर देखा गया था.

राजनीतिक रणनीति और 2027 की तैयारी

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक ये फेरबदल केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा हैं. उपचुनावों के नतीजों और मंत्रियों के आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर विभागों में बदलाव किया जा रहा है. तरुणप्रीत सिंह सोढ़ी से उद्योग और वाणिज्य विभाग लेकर संजीव अरोड़ा को दिया गया था, जबकि सोढ़ी को पर्यटन, संस्कृति, श्रम और पंचायत विभाग सौंपे गए. 2022 से अब तक 4 से 5 मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को मौका दिया जा चुका है. माना जा रहा है कि यह सब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने की तैयारी का हिस्सा है. राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन सभी बदलावों को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola