Ludhiana Suicide Case : लुधियाना के ग्यासपुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। छात्रा ने यह कदम स्कूल में उस पर हो रहे मेंटल टॉर्चर के वजह से उठाया है।
चोर लिखकर स्कूल में घुमाया
जानकारी के अनुसार छात्रा लुधियाना के ग्यासपुरा के एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले ही स्कूल प्रशासन के द्वारा छात्रा के माथे और बाजू पर चोर लिख पूरे स्कूल में घुमाया गया था।
स्कूल की तीसरे मंजिल से लगाई छलांग
जिसके बाद से छात्रा काफी दबाव में आ गई थी। स्कूल के द्वारा हुए इस व्यवहार से छात्रा मेंटल डिप्रेशन का शिकार हो गई और अपनी जान देने के लिए उसने अपने ही स्कूल के तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी।
परिजन धरने पर बैठे
छात्रा के पिता अपनी बेटी के इस कदम से काफी आहत हैं। उन्होंने इसकी सूचना समाज सेवियों को दी। छात्रा के परिजनों ने समाज सेवी और इलाके के लोगों की मदद से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और पूरे मामले की जानकारी थाना डाबा की पुलिस को दे दी ।
स्कूल प्रशासन की बदसलूकी
स्कूल प्रशासन ने छात्रा के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए देकर किनारा कर लिया। इसके बाद एक बार भी छात्रा का हाल-चाल जानने की कोशिश नहीं की। स्कूल प्रशासन ने छात्रा के पिता से रजामंदी कर मामले को हटाने के लिए खाली कागज पर भी हस्ताक्षर करवाए हैं।
छात्रा का अस्पताल में उपचार
छात्रा का गिल नहर के नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्रा की कमर और रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
54 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines