Punjab News: भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से महज एक फीट कम रहने के कारण गरुवार को भाखड़ा-व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तकनीकी कमेटी ने लगातार दूसरे दिन अहम बैठक की। बैठक के बाद फैसला लिया गया कि भाखड़ा डैम के फ्लड गेटों से 75 हजार क्यूसेक के बजाए, 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। उधर चिंता की बात ये है कि भाखड़ा डैम के अलावा, पौंग डैम और रणजीत सागर डैम के जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से अधिक हो चुका है। जिसके कारण व्यास, रावी और सतलुज में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से तीनों प्रमुख दरिया उफान पर हैं।
गुरुवार को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फीट पर पहुंचा
बीबीएमबी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फीट पर पहुंच गया। डैम के जलाशय में गुरुवार को 95435 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई, जबकि डैम से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी ने सतलुज से सटे इलाकों को थोड़ी राहत देते हुए डैम से एक ही बार में दस हजार क्यूसेक पानी बढ़ाने के बजाए, हर दो घंटे बाद 2 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ने का फैसला लिया है। शाम लगभग 7 बजे तक डैम से छोड़े जाने वाले पानी की कुल मात्रा 85 हजार क्यूसेक पर पहुंच जाएगी, जो गुरुवार 2 बजे तक 75000 क्यूसेक पर थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही, 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित
इस साल पौंग डैम भी बना रहा लगातार नए रिकॉर्ड
मानसून सीजन निकल जाने के बाद पहली बार पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 14.51 फीट अधिक था। सितंबर महीने की 3 तारीख को डैम के जलाशय में रिकार्ड 1 लाख 32 हजार 595 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जो हैरान कर देने वाला आंकड़ा है। डैम में पानी की आवक अधिक होने के कारण बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी के निर्देश पर डैम से 91 हजार 167 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर रणजीत सागर डैम में खतरे का निशान 537 मीटर पर है, लेकिन गुरुवार को डैम के जलाशय का जलस्तर 527.05 मीटर हो गया। इस स्थिति में डैम से करीब 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। अधिकारिक जानकारी अनुसार डैम के जलाशय में पानी की आवक गुरुवार को 78193 दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- पानी को लेकर पंजाब में माहौल गर्म; भाखड़ा डैम पर पहुंचे BBMB के चेयरमैन
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines