गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में शनिवार को प्रदेश की पुलिस ने 15 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 105 करोड़ की बताई जा रही है। इसी के साथ विभाग के काउंटर इंटेलिजेंस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनका कनेक्शन पाकिस्तानी तस्करों के साथ बताया जा रहा है। इन्होंने इसे ड्रोन के जरिये मंगवाया था। फिलहाल इस बात की जांच का क्रम जारी है कि नशे की इतनी बड़ी खेप को ये लोग कहां सप्लाई करने वाले थे।
-
गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में पड़ते सीमावर्ती गांव हरूवाल का है मामला, CIA प्रभारी की टीम ने सूचना के तुरंत बाद धरा आरोपियों को
मामला जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में पड़ते सीमावर्ती गांव हरूवाल का है। पकड़े गए आरोपी तस्करों में गांव के रमजोत सिंह के अलावा भूपिंदर सिंह भिंदा और नरिंदर सिंह भी हैं। इस बारे में सीआईए की टीम ने इंस्पेक्टर इन्द्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें काउंटर इंटेलिजेंस सीमा पार से नशे की खेप गिराए जाने संबंधी इनपुट मिले थे। इसके बाद उनकी टीम ने बताई गई जगह पर पहुंचकर तीनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार किया।
गैंग के पुराने लिंक की जांच का क्रम जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसे उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये मंगवाया था। फिलहाल केस दर्ज करके उन्हें बटाला की अदालत में पेश करके आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि इस ग्रुप का पुराना लिंक क्या है? हाल में बरामद नशे की खेप को कहां सप्लाई करे वाले थे?
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
14 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
19 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines