Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Meet Hayer Congratulates Sift Kaur Samra: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को जकार्ता में चल रहे एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली फरीदकोट की निशानेबाज सिफ्त कौर समरा को बधाई दी है। सिफ्त ने टीम इवेंट में स्वर्ण और व्यक्तिगत में रजत पदक जीता। खेल मंत्री ने कहा कि सिफ्त कौर समरा ने निरंतर बढ़िया प्रदर्शन के साथ राज्य और देश का नाम रौशन किया है।
एशियन गेम्स में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण और रजत पदक
सिफ्त कौर सिमरा (Sift Kaur Samra) ने पिछले साल एशियन गेम्स में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीता। विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। इससे भी अहम बात है कि उन्होंने पेरिस ओलम्पिक खेल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
खिलाड़ियों को तैयारी के लिए दी जा रही नकद राशि
मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल के मानक को ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे विश्व स्तर पर राज्य की शान को फिर से बहाल किया जा सके। नई खेल नीति के अंतर्गत जहां खिलाड़ियों को नकद इनाम दिए जा रहे हैं, वहीं खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए भी नकद राशि दी जा रही है।
माता-पिता और प्रशिक्षक को दी बधाई
मीत हेयर ने सिफ़्त कौर समरा की उपलब्धि के लिए उसके माता-पिता और प्रशिक्षक को भी बधाई दी है। जकार्ता में चल रही एशियन चैंपियनशिप-2024 (राइफल/पिस्टल) में व्यक्तिगत वर्ग में सिफ्त कौर समरा ने 460.6 अंक हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया की यूनसियो ली ने 462.5 अंक हासिल किए। टीम वर्ग में सिफ़्त ने भारतीय टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीता।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
43 mins agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
56 mins agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines