नोटबुक के बहाने तीन छात्राओं के प्राइवेट पार्ट टच करता था शिक्षक, डायरेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

Punjab School Teacher Allegedly Sexually Abusing Three Girls: नाबालिग छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।

BeFunky-photo (17)
विज्ञापन

Punjab School Teacher Allegedly Sexually Abusing Three Girls: पंजाब के अमृतसर के मजीठिया इलाके में सरकारी प्राइमरी शिक्षक की गंदी करतूतों का खुलासा हुआ है। उसपर तीन नाबालिग छात्राओं से सेक्सुअल तरीके से टच करने का आरोप है। मामले का खुलासा होते ही पंजाब शिक्षा बोर्ड के डायरेक्टर ने आरोपी शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब बात यह भी है कि जब मामला स्कूल हेड के सामने आया तो आरोपी शिक्षक स्कूल से भाग निकला। मजीठिया पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले का ऐसे हुआ खुलासा

मजीठिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमलोक सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्राइमरी स्कूल मजीठिया में तैनात था। पीड़ित छात्राओं के परिवार ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उनकी बेटियों की उम्र 10 साल के करीब है। कक्षा में नोटबुक देखने के बहाने शिक्षक उन्हें पास बुलाता था और उनके प्राइवेट पार्ट को टच करता था। ऐसा पहले से चल रहा हो। जब उनकी बेटियां स्कूल जाने में आनाकानी करने लगीं तो वह संदेह हुआ और उन्होंने सख्ती से कारण पूछा। बच्चियां रोने लगीं और रोते रोते उन्हें सारी बात बताई। मामले का खुलासा होते ही पीड़ित बच्चियों के परिवार भड़क गए और पुलिस के पास गए।

Advertisment

आरोपी शिक्षक पर पोस्को एक्ट के तहत केस

पीड़ित परिवारों की शिकायत सुनते ही एसएचओ अमलोक सिंह ने तुरंत पुलिस टीम को स्कूल भेजा, ताकि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जा सके, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिक्षक भाग निकला। पुलिस ने साथ लगते पुलिस थानों में आरोपी शिक्षक की तस्वीर भेज दी है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बोर्ड डायरेक्टर ने तुरंत किया सस्पेंड

पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड प्राइमरी के डायरेक्टर ने मामला सामने आते ही तुरंत प्रभाव से आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधि को शिक्षण संस्थानों में सहन किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ