भगवंत मान सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब समय पर मिलेगा फसल की कीमत का सही भुगतान

PUNJAB NEWS: भगवंत मान की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी किसानों की मेहनत का हर दाना खरीदा जाए ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत पैसे मिल सकें.

CM Bhagwant Mann. Image Source Social Media
विज्ञापन

PUNJAB NEWS: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटरुचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई धान की हर एक बौरी की खरीद बिना किसी परेशानी के और पूरे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाए.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहां की पिछली सरकारों ने किसानों को भुगतान केो लिए काफी ज्यादा इंतजार करवाया, लेकिन यह सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पैसा बिना किसी देरी के सीधे किसानों के खातों में जमा हो. उन्होंने कहा, आज किसानों को समय पर भुगतान, सुचारू खरीद और पूरी सरकारी सहायता मिल रही है. यह ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने मंडियों की सफाई से लेकर धान की उठान तक पूरी मेहनत और लगन से काम किया है, जिससे किसानों को आगे चलकर किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

Advertisment

तरण तारण के मतदाताओं से अपील करते हुए कटरुचक्क ने यह भी कहा कि कल का मतदान सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि उस सरकार को चुनने का ऐसा मौका है जिसने किसानों, मजदूरों और सभी नागरिकों के लिए असल में काम किया है. उन्होंने कहा कि आप सभी उस पार्टी को सपोर्ट करें जिसने आपके पसीने की कद्र करी है और सभी नागरिकों के लिए साथ ही पंजाब के भविष्य के लिए काम कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ