शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में ‘चुनावी बिगुल’ बजाते हुए कहा कि भाजपा सरकार न केवल आधारशिला रखती है बल्कि विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करती है।
बिलासपुर में एक रैली में पीएम मोदी को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रणसिंघा (एक तुरही जैसा पारंपरिक वाद्य यंत्र) भेंट किया। पीएम मोदी ने वाद्य यंत्र बजाया और कहा कि यह भविष्य की प्रत्येक जीत की शुरुआत का प्रतीक है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – AAP सांसद राघव चड्ढा संसद के वित्तीय मामलों की स्थायी समिति में सदस्य के रूप में हुए नियुक्त
पीएम मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकार की आलोचना की
पीएम मोदी ने राज्य में पिछली कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने केवल आधारशिला रखी और चुनाव खत्म होने के बाद वास्तविक परियोजनाओं के बारे में भूल गए।
पीएम मोदी ने लुहनू मैदान में एक AIIMS अस्पताल और एक हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की आधारशिला पीएम ने 2017 में रखी थी।
अभी पढ़ें – सीएम योगी आदित्यनाथ ने शावक को अपने हाथों से पिलाया दूध, देखें रोमांचक वीडियो
कहा- स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाएगा AIIMS
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की रक्षा के नायकों के लिए पूरे देश में मशहूर हिमाचल अब AIIMS के उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाएगा।’
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हिमाचल प्रदेश में केवल तीन मेडिकल कॉलेज थे। पिछले आठ वर्षों में आठ और मेडिकल कॉलेज और AIIMS स्थापित किए गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी कुल्लू गए और दशहरा रथ यात्रा में शामिल हुए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
17 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
36 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
43 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
49 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines