AAP सांसद राघव चड्ढा संसद के वित्तीय मामलों की स्थायी समिति में सदस्य के रूप में हुए नियुक्त

raghav chadha

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

पेशें से हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट

33 वर्षीय राघव चड्ढा राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद हैं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। यह पद मिलने के बाद अब वह तीन केंद्रीय मंत्रालयों एवं नीति आयोग की नीतियों संबंधित निर्णय लेने के मामले में विधायी निगरानी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

इकोनॉमिक्स के हैं छात्र

चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और इस साल अगस्त में संसद में अपने पहले सत्र में महंगाई और जीएसटी जैसे आर्थिक मुद्दों पर मुखर रहे थे।

विज्ञापन

चड्ढा का समिति में शामिल होना उनकी अपनी वित्तीय विशेषज्ञता का प्रतिबिंब है। वह पंजाब से पार्टी द्वारा नामित सात राज्यसभा सांसदों में से एक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ