Viral Video: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शावक को अपने हाथों से पिलाया दूध, देखें रोमांचक वीडियो
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का एक वीडियो (Video Viral) समाचार एजेंसी पर जारी हुआ है। वीडियो में सीएम एक तेंदुए के शावक को दूध पिलाते हुए दिख रहे हैं। जारी हुआ वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits Saheed Ashfakulah Khan Zoological Park & veterinary hospital in Gorakhpur, feeds milk to leopard cubs pic.twitter.com/O2wljxg3we
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 5, 2022
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर में शहीद अशफाकुला खान प्राणी उद्यान और पशु चिकित्सालय (Saheed Ashfakulah Khan Zoological Park & veterinary hospital) पहुंचे। जहां उन्होंने एक तेंदुए के बच्चे (शावक) को अपने हाथों से दूध पिलाया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएम योगी का यह वीडियो जारी किया है। बता दें कि सीएम योगी पांच दिन के लिए गोरखपुर दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने गोरखपुर में जनता दरबार भी लगाया था। इससे पहले उन्होंने नवमी के दिन कन्या पूजन भी किया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: