बिहार के पटना में स्कूलों पर बड़ा फैसला, ठंड की वजह से बदला समय

पटना समेत पूरा बिहार ठंड की चपेट में है. जिसे देखते हुए पटना जिला अधिकारी ने अहम कदम उठाया है. उन्होंने स्कूलों के लिए सख्त आदेश दिए हैं, जिसके तहत उन्होंने सभी प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं.

Bihar school timings change

Credit: Social Media

Patna School Timing: बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना जिला मजिस्ट्रेट ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं. अब स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही खुले रहेंगे. जिन कक्षाओं में प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाएं होंगी, सिर्फ वो अपने नॉर्मल टाइम पर होंगी. ये आदेश 19 से 25 दिसंबर तक लागू रहेगा. पटना डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों को समय सीमा का पालन करना होगा. जिला प्रशासन ने स्टूडेंट्स की हेल्थ और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है.

जारी रहेंगी बोर्ड क्लास

पटना जिले के सभी प्राइवेट, सरकारी, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सभी शिक्षा संस्थानों पर सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4.30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है. जिला प्रशासन ने स्कूल मैनेजमेंट को ये निर्देश दिया है कि वो आदेश के मुताबिक अपने कार्यक्रमों को रिशेड्यूल करें. हालांकि प्री बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जो स्पेशल क्लास चल रही हैं, वो ज्यों की त्यों चलती रहेंगी.

स्टूडेंट्स की हेल्थ फर्स्ट

जिला प्रशासन ने ये साफ किया है कि स्टूडेंट्स की हेल्थ और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. ये आदेश 18 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के सिग्नेचर और न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ