बिहार में भवन निर्माण विभाग के डायरेक्टर पर विजिलेंस का एक्शन, छापेमारी में कागजात जब्त

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में तैनात निदेशक गजाधर मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. इन्हीं आरोपों के आधार पर विशेष निगरानी इकाई (विजिलेंस) ने उनके खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज कर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है.

NEWS (2)

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में तैनात निदेशक गजाधर मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. इन्हीं आरोपों के आधार पर विशेष निगरानी इकाई (विजिलेंस) ने उनके खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज कर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन

कांड दर्ज होने के बाद कार्रवाई तेज

विशेष निगरानी इकाई ने गजाधर मंडल के खिलाफ कांड संख्या 27/2025 दर्ज किया है. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

निगरानी विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ही गजाधर मंडल की आय और संपत्ति के बीच असामान्य अंतर सामने आया था, जिसके बाद विस्तृत जांच और तलाशी आवश्यक मानी गई.

पटना और भागलपुर में एक साथ छापेमारी

विशेष न्यायाधीश (निगरानी) द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर निगरानी की टीमों ने पटना और भागलपुर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पटना के राजवंशी नगर स्थित भवन निर्माण विभाग का कार्यालय पटना और भागलपुर स्थित आवासीय परिसर को शामिल किया गया. कार्यालय में गजाधर मंडल के चैंबर की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, निगरानी की टीम सुबह करीब 11:30 बजे राजवंशी नगर स्थित कार्यालय पहुंची, जहां उस समय गजाधर मंडल मौजूद थे. टीम ने लगभग एक घंटे तक उनसे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनसे बैंक खातों, निवेश, अचल संपत्ति, अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे गए. इसके बाद टीम उन्हें साथ लेकर एजी कॉलोनी स्थित आवास पहुंची, जहां आगे की तलाशी ली गई.

निगरानी इकाई के मुताबिक, गजाधर मंडल ने अपनी सेवा अवधि के दौरान करीब 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

विज्ञापन

यह राशि उनकी ज्ञात और वैध आय की तुलना में कहीं अधिक बताई जा रही है. जांच एजेंसी का कहना है कि यह अंतर सामान्य नहीं है और इसके पीछे अवैध आय व निवेश के ठोस संकेत मिले हैं.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(b) धारा 13(2) धारा 12 भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है. निगरानी इकाई ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि नए साक्ष्य सामने आते हैं, तो धाराओं में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ