Noida News: नोएडा के सेक्टर 31 स्थित प्रेसिडियम स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा की मौत के करीब तीन सप्ताह बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 75 (बच्चे के साथ क्रूरता) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 357 (असहाय व्यक्ति की देखरेख की जिम्मेदारी में चूक) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
क्या हुआ था 4 सितंबर को?
4 सितंबर को 10 वर्षीय तानिष्का शर्मा स्कूल में अचानक बेहोश हो गई थी. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बयान में कहा था कि छात्रा की मौत गले में खाना फंसने के कारण दम घुटने से हुई. हालांकि, बाद में डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की संभावना जताई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. बिसरा नमूना फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखे गए है.
ये भी पढ़ें: फूल जैसी बेटी को जिन हाथों से पाला, उसी से किया अंतिम संस्कार, नोएडा में छात्रा की मौत का रहस्य गहराया
वीडियो हुआ था वायरल
तानिष्का की मांग ने दो दिन पहले इस मामले में एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उनको पता चलना चाहिए कि आखिरी मिनटों में उनकी बेटी के साथ क्या हुआ. ऐसा क्या हुआ कि उनकी की जान चली गई. वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
शिक्षा विभाग ने की जांच
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में की गई जांच में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार स्कूल परिसर में सिर्फ 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो पूरे क्षेत्र को कवर नहीं कर पाते. कई ब्लाइंड स्पॉट्स है जहां कैमरे की निगरानी नहीं है. इन्हीं में से एक स्थान पर छात्रा बेहोश होकर गिरी थी. स्कूल बहुत बड़ा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे.
निगरानी तंत्र की कमी मिली
डीआईओएस ने बताया कि जांच के दौरान अध्यापकों, छात्रों और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए गए. प्राथमिक रूप से निगरानी तंत्र की कमी पाई गई है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Delhi NCR को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
11 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines