Noida Crime News: नहाती लड़की का बना रहा था वीडियो, फिर ऐसा हुआ कि लड़के ने लगा ली फांसी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जानकारी होने पर युवती और उसके पिता ने युवक की पिटाई लगा दी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।
थाना फेस-2 नोएडा क्षेत्रांतर्गत एक युवक द्वारा युवती का नहाते समय का वीडियो बनाने व युवती के पिता द्वारा उक्त युवक के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर देने व युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना के सम्बन्ध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/sPajABK4lh
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 5, 2022
घटना नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार की है। यहां एक गांव निवासी युवती अपने घर में नहा रही थी। तभी शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) उसका नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इसी दौरान युवती ने युवक को देख लिया। उसने शोर मचा दिया। शोर को सुन कर परिवार वाले इकट्ठा हो गए। युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी और युवक को एक कमरे में बंद कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जब देर शाम को कमरा खोला तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: