पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी दी जाएगी। इसके लिए राज्यपाल समेत सभी पार्टी को न्योता भेजा गया है। बिहार की राजनीति में इफ्तार पार्टी की परंपरा रही है। हालांकि बीजेपी ने इफ्तार पार्टी में आने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने बीजेपी के नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, बिहार हिंसा में जल रहा है। कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। हम इस इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

बिहार के कई जिलों में रामनवमी में हिंसा की घटनाएं हुई। इसे लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है। बीजेपी उनपर तुष्टिकरण के आरोप लगाया है। सीएम नीतीश की इफ्तार पार्टी पर सबकी नजर है। खास कर इस में शामिल होने वाले मेहमानों पर। बिहार में सियासत करने वाले सभी नेता टकटकी लगाए हुए हैं। इसकी वजह यह है कि पिछले साल आरजेडी की इफ्तार पार्टी में ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की स्क्रिप्ट लिखी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ