Watch Video: अच्छे घोड़ों के लिए नहीं है घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश... नितिन गडकरी ने किसके लिए कही इतनी बड़ी बात
Edited By Rakesh Choudhary

Nitin Gadkari
Edited By Rakesh Choudhary

Nitin Gadkari
Nitin Gadkari Hanumangarh Speech Viral Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में थे। यहां उन्होंने बीजेपी की चौथी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक शायरी बोली। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गडकरी ने कहा कि इधर गधे उधर गधे सब तरफ गधे ही गधे…अच्छे घोड़ों को नहीं है घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि समझने वाले को इशारा काफी होता है। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
https://twitter.com/Rajesh__Jamaal/status/1699242499385040960
बता दें कि इन दिनों बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इसे लेकर पार्टी चार अलग-अलग दिशाओं से परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: