Amravati Murder Case: NIA ने वांछित 11वें आरोपी शैम अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया

umesh kohle

umesh-kolhe NIA for filing charge sheet

Amravati Murder Case: Amravati Murder Case में NIA ने वांछित 11वें आरोपी शैम अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए किसी भी सूचना के लिए 2 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा की थी। इससे पहले मंगलवार को मुंबई की विशेष अदालत में ने Amravati Murder Case में चार्जशीट दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अदालत में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगा था। बता दें कि 21 जून को अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अहमद दो महीने से फरार था।

NIA ने 2 जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 302, 153-ए और 153-बी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर उमेश कोल्हे की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई थी। घटना के बाद देशभर में महराष्ट्र पुलिस व प्रशासन की आलोचना हुई थी। पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ