लक्ष्मण झूला के बाद अब बजरंग सेतु की तैयारी, नए साल पर ऋषिकेश को जल्द मिलेगी नई सौगात

उत्तराखंड के ऋषिकेश को नए साल पर नया तोहफा मिलने वाला है. ऋषिकेश में लक्ष्मण झूले के विकल्प के तौर पर बजरंग सेतु तैयार किया जा रहा है. इसकी क्या खासियत है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Bajrang setu in Rishikesh

Credit: Social Media

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के बाद अब आपको बजरंग सेतु भी जल्द ही नजर आएगा. सेतु का निर्माण लगभग पूरा हो गया है. उम्मीद है कि जनवरी 2026 तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. सेतु पर आखिरी दौर का काम जारी है. 132 मीटर लंबे इस ब्रिज को बनाने में करीब 68 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. इस पुल की सबसे बड़ी खासियत है इसका ग्लास डेस्क. इस पर चलते वक्त पर्यटकों को अलग ही आनंद आएगा.

क्या है पुल की खासियत?

ऋषिकेश में बने लक्ष्मण झूले ने हमेशा से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसे 1929 में तैयार किया गया था.लेकिन वक्त के साथ इसकी हालत जर्जर होने लगी है और 2019 में इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया. अब इसकी जगह बजरंग झूला लेने जा रहा है. गंगा पर बने बजरंग सेतु की बहुत सी खासियत होंगी. PWD अधिकारियों के मुताबिक इसका डिजाइन सस्पेंशन ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है. सेतु पर ग्लास डेक लगाया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा. फिलहाल पुल पर फाइबर रिइन्फोर्स्ड पॉलिमर (FRP) का काम जारी है. बजरंग पुल पर करीब 2400 वर्ग मीटर में FRP का काम किया जाएगा, जिसमें से 1200 वर्ग मीटर कवर हो चुका है.

टिहरी और पौड़ी को जोड़ेगा ये पुल

बजरंग सेतु टिहरी और पौड़ी दोनों जिलों को एक दूसरे से जोड़ता है. पुल को और आकर्षक बनाने के लिए सजावट का काम भी जारी है, चारों तरफ रंग बिरंगी लाइट्स लगाई जा रही हैं. जनता की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है. पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. बजरंग सेतु को उत्तराखंड का पहला मॉडर्न ग्लास सस्पेंशन ब्रिज माना जा रहा है. इसके खुलने से लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी, साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ऋषिकेश की इमेज मजबूत होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ