Nagaon–Batadraba Election Result | नागांव-बतद्रोबा विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के हिस्से आई नागांव-बतद्रोबा की सीट, फिर जीते रूपक सरमा
Nagaon–Batadraba Election Results 2026: असम की महत्वपूर्ण नगांव-बतद्रोबा विधानसभा सीट पर 2026 के चुनावों में भाजपा की विजय हुई है. एकबार फिर रूपक सरमा चुनाव जीत गए हैं.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026: नागांव-बतद्रोबा विधानसभा क्षेत्र असम के नगांव जिले में स्थित एक सामान्य, अनारक्षित सीट है और यह नगांव लोकसभा क्षेत्र के आठ हिस्सों में से एक है. इस क्षेत्र में नगांव शहर के बाहरी शहरी इलाके और बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव शामिल हैं. 2023 के परिसीमन के बाद यह पहली बार विधानसभा चुनाव में जाएगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में BJP कांग्रेस से 11,538 वोटों से आगे रही थी. साल 2026 के विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए हैं और रूपक सरमा एकबार फिर नागांव-बतद्रोबा की कुर्सी अपने नाम कर चुके हैं.
विज्ञापन
नागांव-बतद्रोबा विधानसभा सीट से जीते रूपक सरमा
इस साल नागांव-बतद्रोबा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से रूपक सरमा खड़े थे और एकबार फिर रूपक सरमा ने यह कुर्सी अपने नाम कर ली है. रूपक शर्मा को कुल 113958 मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस के दुर्लभ चमुआ को 61984 वोटों से हरा दिया है.
विज्ञापन
नागांव-बतद्रोबा विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे
उम्मीदवार
पार्टी
वोट
रूपक सरमा
BJP
113958
दुर्लभ चमुआ
INC
51974
बर्नाली शर्मा
SUCIC
1073
नागांव-बतद्रोबाविधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे
विज्ञापन
नागांव
उम्मीदवार
पार्टी
वोट
रूपक सरमा
BJP
81098
शांतनु सरमा
INC
70015
अनूप लस्कर
ASMJTYP
2009
बतद्रवा
विज्ञापन
उम्मीदवार
पार्टी
वोट
शिबामोनी बोरा
INC
84278
अंगूरलता
BJP
51458
मतिउर रहमान
IND
1690
बीजेपी और कांग्रेस की मजबूती
जहां BJP ने 2016 और 2021 में नगांव सीट जीती थी, वहीं बतद्रोबा सीट पर 2016 में BJP और 2021 में कांग्रेस को जीत मिली थी. इससे साफ है कि दोनों दलों का आधार क्षेत्र में मौजूद है.
विज्ञापन
दिख सकती है कांटे की टक्कर
यह सीट पूरी तरह नई है, इसलिए पुराने चुनावी आंकड़े सीधे लागू नहीं होते. परिसीमन और मतदाता सूची में बड़े बदलाव के कारण यह सीट अनुमान से परे मानी जा रही है. फिलहाल उपलब्ध संकेत बताते हैं कि नगांव-बतद्रोबा सीट पर 2026 में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates:
एकबार रूपक सरमा चुनाव जीत गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के रूपक शर्मा को कुल 113958 मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस के दुर्लभ चमुआ को 61984 वोटों से हरा दिया है.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: रूपक सर्मा लगातार आगे बने हुए हैं
42110 वोटों से आगे चल रहे हैं रूपक शर्मा.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: छठे राउंड की काउंटिंग के बाद
छठे राउंड की काउंटिंग के बाद 19829 वोटों से आगे चल रहे हैं रूपक शर्मा.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: भाजपा के रुपक शर्मा आगे
23022 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के रूपक शर्मा आगे. दूसरे स्थान 6048 पर कांग्रेस के दुर्लभ चमुआ.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: मतगणना हुई शुरू
नगांव-बतद्रबा विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates
यह सीट 2023 परिसीमन के बाद बनाई गई नई सीट है. पहले इसका नाम नगांव था, जिसे बदलकर नगांव-बतद्रबा किया गया.
Nagaon–Batadraba Assembly Election Result 2026 LIVE Updates
नगांव-बतद्रबा विधानसभा सीट असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है जिसकी मतगणना 8 बजे से शुरू होने वाली है.
हिंदी न्यूज़प्रदेशNagaon–Batadraba Election Result | नागांव-बतद्रोबा विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के हिस्से आई नागांव-बतद्रोबा की सीट, फिर जीते रूपक सरमा