पत्नी के छोड़ने का 'बदला', ईरान से निकला 'कनेक्शन', जानिए मुहर्रम जुलुसू में जहर बांटने वाले की पूरी कुंडली

यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम को हुई जब डोंगरी के नूर बाग से शुरू हुआ मुहर्रम का जुलूस हैनकॉक ब्रिज के रास्ते रहमत बाग कब्रिस्तान की तरफ बढ़ रहा था. (राहुल पांडे की रिपोर्ट)

Capsule

मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘पेनकिलर’ बताकर जहरीले कैप्सूल बांटने के मामले में मुंबई पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई सनसनीखेज और डराने वाले खुलासे हो रहे है. पुलिस की गिरफ्त में आए पुणे के 39 वर्षीय आरोपी फैयाज प्रेमजी ने कबूल किया है कि वह दो साल पहले अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से ‘पूरी दुनिया से बदला’ लेना चाहता था.

विज्ञापन

टूटी शादी का बदला

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी फैयाज प्रेमजी ने पूछताछ में माना कि शादी टूटने के बाद उसे लगने लगा था कि पूरी दुनिया उसके खिलाफ हो गई है. इसी सनकीपन में उसने मुहर्रम के धार्मिक जुलूस के दौरान भारी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और करीब 15,000 लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश रच डाली.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसका कोई मनोरोग इलाज चल रहा था या नहीं.

विज्ञापन

‘ईरान लिंक’ की भी हो रही जांच

इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को आरोपी के ईरान कनेक्शन का पता चला. जांच में सामने आया है कि फैयाज प्रेमजी की मां और बहन वर्तमान में ईरान में रह रही हैं और वह उनके साथ लगातार संपर्क में था. उसकी बहन ईरान में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत है. पुलिस के मुताबिक, फैयाज खुद भी पहले इराक और ईरान में काम कर चुका है. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

पेनकिलर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर

यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम को हुई जब डोंगरी के नूर बाग से शुरू हुआ मुहर्रम का जुलूस हैनकॉक ब्रिज के रास्ते रहमत बाग कब्रिस्तान की तरफ बढ़ रहा था. गोवंडी के रहने वाले 26 वर्षीय शिकायतकर्ता सलमान सय्यद ने पुलिस को बताया कि जब वह जुलूस के दौरान मातम से ब्रेक लेकर आराम कर रहे थे, तब एक बुर्का पहने महिला उनके पास आई. महिला ने दर्द निवारक बताते हुए कुछ कैप्सूल दिए.

सय्यद समेत कई अकीदतमंदों ने उन कैप्सूलों को खा लिया, जबकि कुछ लोगों ने फैयाज द्वारा दिए गए अन्य टैबलेट्स को बाकी लोगों में बांटने के लिए रख लिया. खाते ही लोगों को उल्टी, बेचैनी और घबराहट होने लगी, और कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े.

विज्ञापन

रेड में मिले 14,900 जहरीले कैप्सूल

जुलूस में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुरुआती गड़बड़ी दिखने पर फैयाज को कुछ देर रोककर उसकी निजी जानकारी नोट की और जाने दिया था. लेकिन जब रातभर में पीड़ितों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो पुलिस ने डोंगरी के उस गेस्ट हाउस पर छापा मारा जहां फैयाज रुका हुआ था.

विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस ने फैयाज के पास से करीब 14,900 कैप्सूल बरामद किए, जिनमें ‘जिंक फॉस्फाइड’ भरा हुआ था. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिंक फॉस्फाइड असल में चूहे मारने की एक बेहद खतरनाक दवा है. पेट के एसिड के संपर्क में आते ही यह फॉस्फीन गैस छोड़ती है, जो सीधे खून में मिलकर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और मौत का कारण बनती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ