फ्रिज के अंदर क्या नहीं रखना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये 6 गलतियां

Foods Items Never Store In Fridge: गर्मी में ज्यादातर चीजें खराब हो जाती हैं. इसलिए हर चीज फ्रिज में रख दी जाती है, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. कुछ चीजें फ्रिज में रखने से जहर बन जाती हैं और हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं.

Foods Items Never Store In Fridge
1 / 7
फ्रिज के अंदर क्या नहीं रखना चाहिए? Image Credit- Freepik

Foods To Avoid Storing In Fridge: आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है. यह खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है, लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे हर चीज फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से कुछ चीजों का स्वाद, पोषण और गुणवत्ता खराब हो सकती है. इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं वे 6 आम गलतियां, जो ज्यादातर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते समय करते हैं.

विज्ञापन

टमाटर को फ्रिज में रखना

टमाटर को फ्रिज में रखना2 / 7

कई लोग टमाटर को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ठंडा तापमान टमाटर की बनावट और स्वाद को प्रभावित कर सकता है. इसलिए बेहतर होगा टमाटर कम मात्रा में खरीदें और कमरे में रखें. इसे भी पढ़ें- मानसून में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानिए फ्रेश रखने के 5 तरीके

विज्ञापन

आलू को फ्रिज में स्टोर करना

आलू को फ्रिज में स्टोर करना3 / 7

फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्च को जल्दी शुगर में बदल सकती है. इससे आलू का स्वाद बदल सकता है और पकाने पर उसका रंग भी अलग दिख सकता है. आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.

प्याज को फ्रिज में रखना

प्याज को फ्रिज में रखना4 / 7

फ्रिज में रखने से प्याज नरम और नम हो सकते हैं, जिससे वे जल्दी खराब होने लगते हैं. प्याज को हमेशा हवादार और सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए. इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

शहद को फ्रिज में रखना

शहद को फ्रिज में रखना5 / 7

शहद को फ्रिज में रखने से यह जम सकता है और क्रिस्टल बनने लगते हैं. शहद को कमरे के तापमान पर बंद डिब्बे में रखना सबसे अच्छा होता है. अगर आप स्टोर कर भी रहे हैं तो शीशी को बहुत ही ध्यान से बंद करें.

केले को फ्रिज में रखना

केले को फ्रिज में रखना6 / 7

फ्रिज में रखने से केले का छिलका जल्दी काला पड़ सकता है. हालांकि अंदर का फल कुछ समय तक ठीक रह सकता है, लेकिन इसका स्वाद खराब हो सकता है. इसलिए केले को बाहर रखें और जल्दी खाकर खत्म कर दें.

विज्ञापन

ब्रेड को फ्रिज में रखना

ब्रेड को फ्रिज में रखना7 / 7

कई लोग ब्रेड को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन इससे ब्रेड जल्दी सूख सकती है और बासी महसूस हो सकती है. अगर लंबे समय तक स्टोर करना हो तो फ्रीजर बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन