हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या होगा उन ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का जो नहीं सीख पाए मराठी? सरकार आज से शुरू करेगी कार्रवाई

Maharashtra: महाराष्ट्र में करीब 6 लाख ऑटो-टैक्सी ड्राइवर हैं, इनकी बड़ी संख्या मुंबई में मौजूद है. सरकार ने स्पष्ट किया कि नियमों को बनाने का उद्देश्य किसी का रोजगार छिनना नहीं है, बल्कि ड्राइवरों को मराठी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी अनिवार्य होने के बाद, अब वहां कई चालक इस भाषा को सीख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए बकायदा डेड लाइन भी जारी की थी, जिसकी मियाद खत्म होने के बाद अब सरकार उन ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी, जिन्होंने मराठी नहीं सीखी. राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐलान किया कि चालकों के कामचलाऊ मराठी ज्ञान का टेस्ट भी होगा, जिसका पूरा वीडियो बनाया जाएगा. साथ ही ऐसे चालकों के लिए नया बैज भी जारी किए जाएंगे.

जो नहीं सीख पाए मराठी, उनका क्या होगा?

एक प्रेस कॉन्फ्रेस में सरनाईक ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बैज जारी करने से पहले मराठी ज्ञान की जांच करते हुए पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाएं. अधिकारियों को इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जिन चालकों को मराठी का ज्ञान नहीं है, उन्हें पहले एक महीने के लिए नोटिस दिया जाएगा. उन्हें 1 महीने और भाषा सीखने का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं होने पर चाल का लाइसेंस और बैज तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 12 घंटे काम, GPS ट्रैकिंग, लाइसेंस… Ola-Uber और Rapido में 1 सितंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कितने ऑटो-टैक्सी ड्राइवर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में करीब 6 लाख ऑटो-टैक्सी ड्राइवर हैं, इनकी बड़ी संख्या मुंबई में मौजूद है. सरकार ने स्पष्ट किया कि नियमों को बनाने का उद्देश्य किसी का रोजगार छिनना नहीं है, बल्कि ड्राइवरों को मराठी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है. हालांकि जिन ड्राइवरों को मराठी नहीं आती, और ना ही वो महाराष्ट्र के मून निवासी है, उनके बीच अभी भी इस फैसले को लेकर आशंका बनी हुई है. बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक सवा लाख से अधिक ऑटो-टैक्सी ड्राइवर मराठी का कामचलाऊ ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में टैक्सी-कैब ड्राइवरों के लिए मराठी जरूरी, नहीं सीखने पर सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola