---विज्ञापन---

मुंबई

शिवसेना नेता को गोली मारने का वीडियो आया सामने, BJP विधायक ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Ulhasnagar Firing Incident Video: उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारने का वीडियो सामने आया है। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चलाई हैं।

Ulhasnagar firing incident CCTV VIDEO: महाराष्ट्र के उल्हासनगर थाने के अंदर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट (शिवसेना) के नेता महेश गायकवाड़ पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां बरसाईं, जिसमें महेश और शिंदे समर्थक नेता घायल हो गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग थाने के अंदर बैठे हुए हैं। इसी दौरान गणपत गायकवाड़ ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। यह सब पुलिस के सामने हुआ। विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पुलिस के सामने ही गायकवाड़ को पीटना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

पुलिस के सामने महेश गायकवाड़ को पीटते रहे बीजेपी विधायक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीजेपी विधायक को पुलिस रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वे नहीं रुकते हैं। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। वे महेश गायकवाड़ को पीटते रहते हैं। पुलिस घायल महेश और राहुल पाटिल को अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें जुपिटर अस्पताल रेफर कर दिया।

---विज्ञापन---

गणपत गायकवाड़ समेत तीन गिरफ्तार

---विज्ञापन---

डीसीपी सुधाकर पठारे ने बताया कि उल्हासनगर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गणपत गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल छह राउंड फायरिंग हुई है।  पुलिस के मुताबिक, महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने पुलिस स्टेशन आए। उसी समय उनके बीच कुछ बातचीत हुई, जिस पर गणपत ने महेश और उनके लोगों पर गोली चला दी। मामले की जांच के लिए एसीपी नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एसआईटी का गठन किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में MVA का बढ़ा कुनबा, छोटी पार्टियों को भी किया गया शामिल; उद्धव ठाकरे किस भूमिका में रहेंगे?

कौन हैं गणपत गायकवाड़?

---विज्ञापन---

गणपत गायकवाड़ कल्याण के रहने वाले हैं। वे पहली बार 2009 में कल्याण ईस्ट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद, उन्होंने 2014 और 2019 में भी यहां से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस को फिर मिला धमकी भरा मैसेज, 6 स्थानों पर रखे गए हैं बम

First published on: Feb 03, 2024 05:56 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola