---विज्ञापन---

Maharashtra में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर शिवसेना नेता को मारी गोली

Ulhasnagar firing Incident : महाराष्ट्र भाजपा के एक विधायक ने थाने में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की। जमीन विवाद में उसने पुलिस के सामने शिवसेना नेता पर फायरिंग कर दी।

---विज्ञापन---

Ulhasnagar firing Incident : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के एक विधायक ने थाने में घुसकर शिवसेना नेता और उसके एक समर्थक को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तुरंत भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

यह घटना उल्हासनगर में स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर घटी है। भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ जमीन विवाद को लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान महेश गायकवाड़ के साथ उनका एक समर्थक राहुल पाटिल भी था। एक सीनियर पुलिस कर्मी के केबिन में दोनों के बीच वार्ता चल रही थी। इस दौरान विवाद और बढ़ गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मुंबई में लगाई औरंगजेब के साथ उद्धव ठाकरे की तस्वीर

---विज्ञापन---

शिंदे गुट के नेता को मारी गोली

इस पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस के सामने ही शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ और उसके समर्थक पर फायरिंग कर दी। विधायक ने 4 गोलियां चलाईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर पूरे थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को पकड़ लिया है।

---विज्ञापन---

किसी बात को लेकर चल रहा था मतभेद : DCP

---विज्ञापन---

इस मामले को लेकर डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि किसी बात को लेकर गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। थाने में बातचीत के दौरान गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थक पर गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

---विज्ञापन---

शिवसेना (UBT) ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

उल्हासनगर गोलीबारी की घटना को लेकर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि पुलिस स्टेशन के अंदर यह फायरिंग हुई है। भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाई। यह दुर्भाग्य की बात है कि विधायक को जनता के लिए कार्य करना चाहिए, लेकिन वह लोगों को गोली मार रहा है। 3 इंजन की सरकार में दो दलों के नेता आपस में लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।

First published on: Feb 03, 2024 08:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola