महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दलबदल और बगावत की आहट सुनाई देने लगी है. शिवसेना (UBT) के सांसदों की वफादारी को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. रविवार को मुंबई में हुई पार्टी सांसदों की बैठक के दौरान ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसी को भी पार्टी में रहने के लिए मजबूर नहीं करेंगे.
बगावत की अटकलों पर उद्धव का कड़ा रुख
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है, तो वे उसे रोकने के लिए दबाव नहीं डालेंगे. उन्होंने साल 2022 में शिवसेना में हुए विभाजन की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें उस वक्त भी विद्रोह की भनक बहुत पहले लग गई थी, लेकिन उन्होंने किसी पर रुकने का दबाव नहीं डाला.
यह भी पढ़ें : TMC-शिवसेना के बाद BJP में फूट? गुजरात में भड़कीं विधायक, उपवास पर बैठीं और बोली- अपमान हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी
क्या बोले उद्धव ठाकरे?
उन्होंने कहा, ‘आज मेरा दिन नहीं हो सकता है, लेकिन कल निश्चित रूप से मेरा है. तब तक, हमें सहना और झेलना होगा.’ साथ ही ठाकरे ने कहा कि जिन्होंने बालासाहेब की शिवसेना छोड़ी है, वे अंततः पछताएंगे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.
40 विधायकों की बगावत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे उस समय भी सब जानते थे, लेकिन उन्होंने किसी के खिलाफ कोई जांच नहीं खोली और न ही दबाव डाला. अगर कोई पहले से ही जाना चाहता है, तो वे जाने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं केवल उन्हें शुभकामनाएं दूंगा.
यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे ने फेल कर दी बगावत! मीटिंग में जुड़े 9 सांसद, संजय राउत बोले-हमारे नेता बिकाऊ नहीं
सांसदों की गैर-मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तब तेज हुई जब रविवार की बैठक में शिवसेना (UBT) के 9 में से केवल 4 सांसद ही व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल बैठक में शामिल हुए, जबकि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टीकर और संजय देशमुख वर्चुअली शामिल हुए थे. इनके अलावा सांसद संजय जाधव ने फोन पर बात की और बाद में मिलने का आश्वासन दिया है.
इसके साथ ही मीडिया में एक कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ की खबरें भी सामने आई हैं, जो संकेत देती हैं कि उद्धव ठाकरे के गुट से दलबदल कराने की कोशिशें की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें : विपक्ष में फूट का फायदा उठाने की फिराक में NDA? मानसून सत्र को लेकर ‘महा-प्लान’ बना रही मोदी सरकार
संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने अटकलों को किया खारिज
सांसदों की वफादारी पर उठ रहे सवालों के बीच संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने इसे अफवाह बताया है. राउत का कहना है कि सभी सांसद शिवसेना (UBT) के साथ मजबूती से खड़े हैं. हालांकि, शिंदे गुट और विपक्ष की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि कई सांसद नेतृत्व से खुश नहीं हैं और उनके संपर्क में हैं.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines