'BJP करती आई है महापुरुषों का अपमान', उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर साधा निशाना

Uddhav Thackeray on Amit Shah Parliament Speech: उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या बीजेपी को समर्थन करने वाली पार्टियों बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को बर्दास्त करेंगी?

Uddhav Thackeray Shivsena MVA

Uddhav Thackeray (File Photo)

विज्ञापन

Uddhav Thackeray on Amit Shah Parliament Speech: राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए भाषण से देश की राजनीति गर्म है। अब शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम Uddhav Thackeray ने बीजेपी पर निशाना साधान है। ठाकरे ने बुधवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि बीते तीन साल से बीजेपी लगातार देश के महापुरुषों का अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी का बयान हो या मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह का संसद में भाषण बीजेपी नेता हमेशा महापुरुषों का अपमान करते आए हैं। बता दें अमित शाह ने राज्य सभा में कहा था कि अंबेडकर, अंबेडकर कहना तो अब एक फैशन हो गया है, इतना भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाता, जिसके बाद कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी समेत विपक्षी दलों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले दें इस्तीफा 

उद्धव ठाकरे ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी को समर्थन करने वाली पार्टियों बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को बर्दास्त करेंगी? शिवसेना नेता ने अंबेडकर के कथित अपमान पर महाराष्ट्र राजनीति के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से इस्तीफा देने की मांग की।

क्या प्रधानमंत्री ने ही गृह मंत्री को अंबेडकर पर बयान देने के लिए कहा था?

Uddhav Thackeray ने कहा कि ‘महामानव’ के इस अपमान पर गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ रखने वाली पार्टी है। आगे शिवसेना नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने ही गृह मंत्री को अंबेडकर पर बयान देने के लिए कहा था? उन्होंने कहा कि बीजेपी को संसद में नए बिल ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को छोड़ो पहले अंबेडकर पर बात करनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ