हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ठाणे में मौत को मात देने वाली जंग! 7 मिनट तक तेंदुए के जबड़े से लड़ता रहा पालतू कुत्ता 'रॉकी', VIDEO वायरल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फार्महाउस में घुसे तेंदुए और पालतू कुत्ते के बीच करीब 5 से 7 मिनट तक खूनी जंग चली.

विज्ञापन
7 मिनट तक तेंदुए के जबड़े से लड़ता रहा पालतू कुत्ता (Photo: News24)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फार्महाउस में घुसे तेंदुए और पालतू कुत्ते के बीच करीब 5 से 7 मिनट तक खूनी जंग चली. इस पूरी भिड़ंत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना मुरबाड के साखरे गांव में मौजूद एक फार्महाउस की है. बताया जा रहा है कि कल शाम करीब 7 बजे जंगल से भटक कर एक तेंदुआ अचानक फार्महाउस परिसर में घुस आया. उस वक्त फार्महाउस में पालतू कुत्ता ‘रॉकी’ मौजूद था.

ये भी पढ़ें: जीत के बाद भी ‘फेल’ डर! BMC के 79 नगरसेवकों पर गिरी कानूनी गाज; 5 की कुर्सी छिनी

जबड़ा पकड़कर 7 मिनट तक रोके रखा

तेंदुए ने देखते ही रॉकी पर हमला कर दिया. लेकिन रॉकी भी अपनी जगह से पीछे नहीं हटा. मालिक के घर की रखवाली कर रहे रॉकी ने पलटवार करते हुए सीधे तेंदुए के जबड़े को अपने मुंह में जकड़ लिया. इसके बाद दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरू हो गई. तेंदुआ लगातार अपने नुकीले पंजों से रॉकी पर वार करता रहा, लेकिन रॉकी ने उसका जबड़ा नहीं छोड़ा. करीब 5 से 7 मिनट तक दोनों एक-दूसरे से जूझते रहे. लगातार पंजों के हमले से गंभीर रूप से घायल होने के बाद आखिरकार रॉकी को तेंदुए का जबड़ा छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जबड़ा छूटते ही तेंदुआ मौके से जंगल की ओर भाग निकला. इस हमले में रॉकी गंभीर रूप से घायल हुआ है. ये पूरी दिल दहला देने वाली जंग फार्महाउस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक छोटा सा पालतू कुत्ता अपनी जान की परवाह किए बिना जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी से भिड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मुरबाड इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पुणे की सड़कों पर ‘छात्र क्रांति’! MPSC दफ्तर के बाहर हज़ारों युवाओं का हल्लाबोल, काली शर्ट पहन गाड़ियों पर चढ़े रोहित पवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola