महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के एक और मंत्री मुश्किलों में गिरते नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जल संपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद मंत्री समेत 54 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला किसानों के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा है। मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने शूगर मिल के निदेशकों के साथ मिलकर किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 9 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। मामला लोनी पुलिस थाने में 28 अप्रैल को दर्ज किया गया। आरोपियों में पाटिल सहकारी चीनी मिल के पूर्व अध्यक्ष और निदेशकों के साथ-साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी भी शामिल हैं।
जानें पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला 2004 से जुड़ा है। पुलिस में इसकी शिकायत गन्ना किसान और सहकारी चीनी मिल के सदस्य बालासाहेब विखे द्वारा दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि चीनी मिल के तत्कालीन चेयरमैन और डायरेक्टर ने कथित रूप से सदस्य किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनका उपयोग लोन लेने के लिए किया। इसके बाद बैंक अधिकारियों की मदद से 3 करोड़ और 5 करोड़ रुपये के लोन लिए गए।
शिवसेना ने मांगा इस्तीफा
इतना ही नहीं किसानों के नाम पर लिए गए इस लोन के पैसे खातों में नहीं पहुंचे। इसके अलावा आरोपियों ने सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली लोन माफी योजना का भी फायदा उठाया। मामले में शिवसेना यूबीटी ने विखे पाटिल का इस्तीफा मांगा है। पार्टी ने कहा कि यह महायुति सरकार के लिए काफी शर्मनाक स्थिति है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में शिंदे-NCP में टकराव के बीच बड़ा फैसला, एमएलए फंड्स की जिम्मेदारी चेंज
1995 से विधायक हैं विखे पाटिल
बता दें कि विखे पाटिल दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल के बेटे हैं। वे 2019 में अपने बेटे और समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। पाटिल 1995 से लगातार आठवी बार शिरडी विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। वे वर्तमान सरकार में जल संपदा मंत्री हैं। इससे पहले वे कांग्रेस की सरकारों के दौरान भी मंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिजनों को मिलेंगे 50 लाख रुपये
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
59 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
5 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
10 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
12 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines