Vinod Jagdale
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के परिवार के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है और इस दुख भरी घटना में हर संभव सहायता करेगी। हमले में जान गंवाने वालों के बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के रोजगार की दिशा में सरकार विशेष प्रयास करेगी। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को आज मंगलवार को राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गई है।
50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
सीएम ने यह भी कहा कि इन परिवारों पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, उसमें सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। इसी के साथ मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार की इच्छा के मुताबिक परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।
मृतक के परिवार की बेटी को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री फडणवीस ने विशेष रूप से जगदाले परिवार का उल्लेख करते हुए बताया कि परिवार की बेटी को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मैंने कल ही इस मामले में चर्चा की थी, लेकिन आज मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए यह निर्णय घोषित कर दिया गया। उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से शोकग्रस्त परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं यह कदम आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक भी माना जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।