Mumbai news: 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस की टीम एक-एक कड़ियों को जोड़ते हुए इसकी तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख एक के बाद कई अहम खुलासे कर रहा है. मुंबई की घाटकोपर एंटी नारकोटिक्स सेल यूनिट ने सोशल मीडिया इन्फ्लून्सर्स ओरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिसे आज पुलिस के सामने पेश होना था. सलीम शेख के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा ओरी को समन किया गया है.
25 तारीख तक उपलब्ध नहीं ओरी
ओरी ने वकील के जरिए पुलिस को पत्र देकर बताया है कि वो 25 तारीख तक उपलब्ध नहीं है. 25 तारीख के बाद की तारीख दी जाए. पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही ORI को दूसरा समन जारी कर सकती है. बता दें कि सलीम शेख ने पुलिस को जिन हस्तियों को नाम लिया है. उसमें ओरी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां के नाम है. पुलिस इनसे पूछताछ कर उनका रुख जानने की कोशिश करना चाहती है. इसी सिलसिले में ORI को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
कौन है सलीम शेख?
252 करोड़ के ड्रग्स मामले में मुम्बई पुलिस के हाथ लगी बड़ी जानकारी लगी है. इस मामले में गिरफ्तार पांचवे आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने पूछताछ में सनसनी खेज़ खुलासा किया है. सूत्रों ने बताया कि शेख, से पूछताछ में यह सामने आया है कि वह देश और विदेश में ड्रग पार्टी का आयोजन करता है और उन पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई भी करता है. जांच में यह भी पाया गया है कि शेख ने पहले देश और विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया था और स्वयं उन पार्टियों में शामिल होकर लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति की थी.
फरवरी 2024 में एक महिला को किया था गिरफ्तार
सलीम सैख का नाम पहली बार तब सामने आया जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2024 में एक महिला को 741 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि यह ड्रग्स सलीम सैख और उसके नेटवर्क से जुड़ी फैक्ट्रियों से आता था. इसी सुराग पर पुलिस को सांगली के एक केमिकल फैक्ट्री का पता चला. जहां से 122.5 किलो एमडी और ड्रग बनाने का केमिकल मिला जिसकी कीमत करीब 252 करोड़ बताई गई.
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: मुंबई एक्सप्रेसवे पर i20 कार में नजर आया डॉ. उमर, पुलिस खंगाल रही नए सुराग
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
21 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
21 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines