Delhi Blast: मुंबई एक्सप्रेसवे पर i20 कार में नजर आया डॉ. उमर, पुलिस खंगाल रही नए सुराग

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में पुलिस को मुंबई एक्सप्रेस वे और KMP पर भी i20 कार में हमले का आरोपी डॉ. उमर की मौजूदगी के सुराग मिले हैं. पढ़िए विमल कौशिक की रिपोर्ट…

Delhi Blast

Photo Credit- News24GFX

Delhi Blast: दिल्ली धमाके की जांच कर रही जांच टीमें अब अपनी जांच को हर एंगल से कर रही हैं. जिस गाड़ी में धमाका हुआ, वह कहां-कहां गई और कैसे दिल्ली तक पहुंची इसके लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, i20 गाड़ी के साथ डॉक्टर उमर को मुंबई एक्सप्रेस वे और KMP पर भी देखा गया है. अब जांच एजेंसियां गाड़ी की मूवमेंट को खंगाल रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उमर फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में i20 गाड़ी के साथ नजर आया था, लेकिन जब जांच एजेंसियां उसकी गाड़ी की मूवमेंट की टाइम लाइन चैक करने में लगी हैं.

विज्ञापन

मुंबई एक्सप्रेस वे पर नजर आई कार

दिल्ली में धमाका जिस कार में हुआ, उसे कई जगह पर ट्रैस किया गया है. जांच एजेंसियों को मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP में कुछ सीसीटीवी फुटेज में i20 गाड़ी दिखाई दी है. गाड़ी फुटेज में KMP में भी दिखाई दी है, जिसके बाद वो दिल्ली की तरफ आती दिख रही है. गाड़ी की टाइम लाइन पर फुटेज चेक करने के बाद अलग-अलग लोकेशनों से उमर की गाड़ी के फुटेज सामने आ रहे हैं. अब एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसकी गाड़ी के साथ कोई दूसरा वाहन भी था?

विज्ञापन

कार डीलरों पर भी एक्शन

धमाके की जांच कर रही जांच टीमों ने अब अपनी जांच की दिशा उन खरीद-फरोख्त करने वाली गाड़ियों के डीलरों की तरफ भी मोड़ी है. एजेंसियों को शक है कि पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के मॉड्यूल को इसी मकसद के लिए तैयार किया गया हो सकता है. अब कई टीमें पुरानी गाड़ी खरीदने-बेचने वालों के संपर्क में हैं. एक बड़ा डेटा इकट्ठा किया जा रहा है.

विज्ञापन

इसके लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के कई डीलरों से संपर्क साधा है. खासकर ऐसे खरीदारों पर नजर रखी जा रही है, जो जम्मू-कश्मीर से हैं. पुलिस को परवेज के पास से भी एक पुरानी गाड़ी की जानकारी मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ