'अजीत पवार के खिलाफ खबरें प्लांट कर रही बीजेपी...', सांसद संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- 2024 में होगा सत्ता परिवर्तन

Sanjay Raut, Maharashtra Politics

Sanjay Raut

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार एक धुरी बने हुए हैं। बगावत और भाजपा में जाने की अटकलों पर मंगलवार को पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बयान दिया कि उनके भतीजे अजीत पवार चुनावी संबंधी कामों में व्यस्त हैं। फिर खुद अजीत पवार भी सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में फैलाई गई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ हूं और पार्टी के साथ ही रहूंगा।

विज्ञापन

अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अजीत पवार के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने भाजपा पर पवार के खिलाफ खबरें प्लांट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1648335162839801857?s=20

आखिरी दम तक अजीत महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे

संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से यहां के कुछ लोग, पार्टियां, खासतौर पर भाजपा जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी। या फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके शिवसेना, NCP या कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश दबाव तंत्र से कर रही थी। उनको आज अजीत पवार ने जवाब दिया है। आखिरी दम तक अजीत पवार महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे।

विज्ञापन

देश में कम होने जा रहीं भाजपा की 110 सीटें

संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को विधानसभा चुनाव में 180-185 सीटें और लोकसभा चुनाव में कम से कम 40 सीटें मिलेंगी। देश में भाजपा की 110 सीटें कम हो रही है इसका मतलब है कि 2024 में शत प्रतिशत सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ