महाराष्ट्र में पहली कक्षा से मराठी और अंग्रेजी स्कूलों में हिंदी अनिवार्य करने के सरकार के फैसले के बाद विपक्ष समेत एमएनएस ने इसका विरोध किया। इसके बाद सरकार ने इसे लागू करने का अपना आदेश वापस लिया। इसे लेकर विवाद थम चुका था की शिवसेना शिंदे गुट के विधायक ने पहलगाम हमले को लेकर एक और विवादित बयान दिया है।
बुलढ़ाना सीट से दूसरी बार के विधायक हैं गायकवाड़
संजय गायकवाड़ ने कहा कुछ राजनीतिक दल हिंदी भाषा का विरोध करके राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, हिंदी एक राष्ट्रीय भाषा है और हर जगह बोली जाती है। मैं तो कहूंगा कि आतंकवादियों के संदेशों को समझने के लिए न केवल हिंदी, बल्कि राज्य में उर्दू भी सिखाई जानी चाहिए। विधायक गायकवाड़ के इस बयान ने कई लोगों को चौंका दिया है। पहलगाम हमला मुस्लिम आतंकवाद का चेहरा है, इसमें आतंकवादियों ने धर्म और लिंग की जांच कर गोलियां चलाईं, जो चौंकाने वाला है। इन आतंकवादियों को पकड़कर उनका सिर काट देना चाहिए, ऐसी मांग भी विधायक ने की ।
महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके हालिया और पूर्व के कुछ प्रमुख विवाद इस प्रकार है-
1. राहुल गांधी की जीभ काटने पर ₹11 लाख का इनाम
सितंबर 2024 मेंए संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी राहुल गांधी की जीभ काटेगाए उसे ₹11 लाख का इनाम दिया जाएगा। इस बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलढाणा पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘कुत्ता’ कहा
गायकवाड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि कोई ‘कांग्रेस का कुत्ता’ उनके कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो वे उसे वहीं दफना देंगे। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया उत्पन्न की।
3. मतदाताओं की तुलना वेश्या से
जनवरी 2025 में, गायकवाड़ ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे शराब, मटन और ₹2,000 के लिए बिक जाते हैं। उन्होंने कहा, तुम्हें बस शराब, मटन और पैसे चाहिए। दो-दो हजार में बिक गए। उन्होंने मतदाताओं की तुलना वेश्या से की, जिससे व्यापक आलोचना हुई।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद एक और विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘हिंदी के साथ उर्दू भी पढ़ाओ’
4. पुलिसकर्मी से कार धुलवाने का मामला
एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी गायकवाड़ की कार धोता नजर आया। गायकवाड़ ने सफाई दी कि पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी, इसलिए उसने स्वयं ही कार साफ की।
5. बाघ के शिकार का दावा
फरवरी 2024 में, गायकवाड़ ने दावा किया कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था। इस बयान के बाद वन विभाग ने उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इन विवादों के चलते संजय गायकवाड़ की छवि एक विवादास्पद नेता की बनी हुई है और उनके बयानों पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका! जानें संग्राम थोपटे कौन? जिन्होंने आज समर्थकों संग जॉइन की भाजपा
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines