पहलगाम हमले के बाद एक और विधायक का विवादित बयान, बोले- 'हिंदी के साथ उर्दू भी पढ़ाओ'

पहलगाम हमले को लेकर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादित बयान दिया है। गायकवाड़ ने कहा कि हिंदी क्या उर्दू सबसे पहले पढ़ाई जानी चाहिए, उर्दू भाषा का ज्ञान नहीं होने के कारण आतंकियों के मैसेज हम लोग समझ नहीं पाते हैं।

Shiv Sena MLA Urdu statement

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad

विज्ञापन

पहलगाम हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है। लोग सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पहलगाम हमले को लेकर एक और विवादित बयान सामने आया है। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि आज हमारे महाराष्ट्र का लड़का दुनिया में घूमेगा तो उसे दुनिया की भाषा भी आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी क्या उर्दू भाषा सबसे पहले सिखाई जानी चाहिए। ऐसे में जो आतंकियों के मैसेज जाते हैं वे हम समझ नहीं पाते हैं। इसलिए आतंकी नहीं पकड़े जाते हैं। इसलिए उर्दू भी सिखाई जानी चाहिए।

उर्दू भी सिखाई जानी चाहिए

शिवसेना विधायक ने कहा कि हिंदी एक राष्ट्रीय भाषा है और हर जगह पर बोली जाती है। मैं तो कहूंगा कि आतंकियों के संदेशों को समझने के लिए न केवल हिंदी बल्कि राज्य में उर्दू भी सिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला मुस्लिम आतंकवाद का चेहरा है। इसमें आतंकियों ने धर्म और लिंग की जांच कर गोलियां चलाईं जोकि चौंकाने वाली घटना है। इन आतंकियों का सिर काट देना चाहिए। बता दें कि विधायक गायकवाड़ पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

विज्ञापन

असम विधायक ने दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को पहलगाम हमले को लेकर असम में एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम ने भी विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि फरवरी 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला और पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या की साजिश सरकार ने रची थी। उनके इस बयान के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार उन सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो पहलगाम में हुए हमले का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर बचाव करेंगे।

विधायक के इस बयान के बाद असम डीजीपी के आदेश पर विधायक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ