Mumbai Serial Rapist Story: मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. पुलिस ने मूकबधिर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है. 16 साल पुराने रेप केस में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जिसने पुलिस पूछताछ में एक-दो नहीं बल्कि 24 मूकबधिर महिलाओं का यौन शोषण करने का गुनाह कबूला. आरोपी का नाम महेश पवार है और उसे पुलिस ने गत 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें: ‘पैर दबाने के बहाने लिटाया और 3 बार…’, कांग्रेस नेत्री के पति ने कैसे मारा? सहआरोपी का चौंकाने वाला खुलासा
साल 2009 में हुआ था रेप
पुलिस के अनुसार, रेप पीड़िता मुकबधिर है और वह न बोल सकती है और न ही सुन सकती है. लेकिन यौन शोषण से तंग आकर पीड़िता ने अपनी चुप्पी तोड़ी और आरोपी के खिलाफ गवाही दी. पीड़िता के साथ साल 2009 में रेप की घटना हुई थी, जिसके बारे में उसने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान साइन लैंग्वेज में अपने दोस्तों को उसके बारे में बताया. उसने दोस्तों के सामने खुलासा करते हुए बताया कि उसके साथ वारदात तब हुई थी, जब वह नाबालिग थी.
ड्रिंक पिलाकर किया शोषण
पीड़िता ने बताया कि उसकी एक दोस्त उसे मुंबई घुमाने के बहाने साथ ले गई. वहां आरोपी ने उसकी ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर उसका यौन शोषण किया. डर के मारे वह चुप रही, लेकिन हाल ही में पता चला कि वह शख्स उसकी दोस्त का भी यौन शोषण कर रहा था और उसकी करतूतों से तंग आकर उसने खुदकुशी की कोशिश की थी. इस घटना ने पीड़िता को अंदर तक झकझोर दिया. फिर उसने चुप न रहने की कसम खाई और दोस्तों को घटनाक्रम बताया.
यह भी पढ़ें: ठग के चक्कर में फंसे महाभारत के ‘धर्मराज युधिष्ठिर’, सस्ते ड्राइफ्रूट के ऑनलाइन ऑफर में गंवाए 1 लाख रुपये
कई महिलाएं बनीं शिकार
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की गवाही पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को दबोचा. पीड़िता की दोस्त को भी जांच में शामिल किया और उसके बयान दर्ज किए. पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी ने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है और ऐसा वह कई वर्षों से करता आ रहा है. वहीं महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसे और कीमती सामान तक लूटता है. दोनों की गवाही पर एक्शन लेते हुए आरोपी की शिनाख्त करके उसे गिरफ्तार किया.
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
12 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
13 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
15 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines